राष्ट्रीय सेवा भारती अखिल भारतीय वैभव श्री एवं स्वावलम्बन वर्ग की तैयारी बैठक एवं स्थलीय निरीक्षण सम्पन्न

  • Home
  • Sewa Bharti Kashi
  • राष्ट्रीय सेवा भारती अखिल भारतीय वैभव श्री एवं स्वावलम्बन वर्ग की तैयारी बैठक एवं स्थलीय निरीक्षण सम्पन्न

राष्ट्रीय सेवा भारती अखिल भारतीय वैभव श्री एवं स्वावलम्बन वर्ग की तैयारी बैठक एवं स्थलीय निरीक्षण सम्पन्न
वाराणसी, 27 सितंबर 2026।
सेवा भारती काशी प्रांत द्वारा आगामी 3 एवं 4 अक्टूबर 2026 को आयोजित होने वाले अखिल भारतीय वैभव श्री एवं स्वावलम्बन वर्ग की तैयारियों को लेकर आज अपराह्न 3 बजे संत अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल, कोइराजपुर में तैयारी बैठक एवं स्थलीय निरीक्षण सम्पन्न हुआ।
बैठक एवं स्थलीय निरीक्षण पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्र सेवा प्रमुख श्रीमान युद्धवीर जी भाई साहब के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम की विभिन्न व्यवस्थाओं, आयोजन स्थल की तैयारियों तथा कार्यों के सुचारु संचालन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में सेवा भारती काशी प्रांत के अध्यक्ष श्रीमान राहुल सिंह जी, महामंत्री श्री ज्युतराम विश्वकर्मा जी सहित सभी व्यवस्था प्रमुख उपस्थित रहे। सभी व्यवस्था प्रमुखों को उनके दायित्वों एवं आगामी तैयारियों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
अखिल भारतीय स्तर के इस महत्वपूर्ण वर्ग के सफल आयोजन के लिए सभी कार्यकर्ताओं ने समन्वय एवं सहभागिता के साथ तैयारियों को अंतिम रूप देने का संकल्प लिया।
सेवा, स्वावलम्बन और सामाजिक उत्थान के उद्देश्य से आयोजित यह वर्ग सेवा कार्यों को नई दिशा एवं गति प्रदान करने की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Spread the love

Leave A Comment

Cart
Select the fields to be shown. Others will be hidden. Drag and drop to rearrange the order.
  • Image
  • SKU
  • Rating
  • Price
  • Stock
  • Availability
  • Add to cart
  • Description
  • Content
  • Weight
  • Dimensions
  • Additional information
Click outside to hide the comparison bar
Compare