सेवा भारती समिति, काशी प्रांत वैभव श्री प्रशिक्षण वर्ग 27 मई 2026
आदरणीय बन्धुवर / भगिनी
सादर नमस्कार
आशा है आप सपरिवार स्वस्थ एवं सानंद से होगें। आपको सूचित करना है कि सेवा भारती समिति द्वारा प्रांतीय वैभव श्री प्रशिक्षण वर्ग सुनिश्चित किया गया है, उक्त प्रशिक्षण में श्रीमान् विनोद मोहने जी (वैभव श्री संयोजक, राष्ट्रीय सेवा भारती) का विशेष मार्ग दर्शन प्राप्त होगा। जिसमें निम्न सूचनानुसार आपकी उपस्थिति अपेक्षित है।
वर्ग का समय -बुधवार 27 मई 2026 को प्रातः 10 बजे से सायं 4 बजे तक।
वर्ग का स्थान -मां दुर्गा हायर सेकेण्डरी स्कूल, पूर्वांचल विश्वविद्यालय रोड, सिद्धिकपुर, जौनपुर




