सेवा भारती समिति, काशी प्रांत किशोरी विकास वर्ग
सेवा भारती समिति, काशी प्रांत
किशोरी विकास वर्ग
सूचना पत्रक- 2026
आदरणीय भगिनी
सादर अभिवादन ।
आशा है आप सपरिवार स्वस्थ एवं सानंद से होंगी। आपको सूचित करना है कि सेवा भारती समिति के विगत बैठक में लिये गये निर्णय के अनुसार अपने प्रांत में किशोरियों के सर्वागीण विकास हेतु किशोरी विकास वर्ग सुनिश्चित किया गया है, जिसमें निम्न सूचनानुसार आपकी उपस्थिति अपेक्षित है।
वर्ग सम्बन्धित सूचनाएं :-
दिनांक : शुक्रवार 22 मई 2026 दोपहर से शुक्रवार 29 मई 2026, सुबह 10 बजे तक
स्थान : मां दुर्गा हायर सेकेण्डरी स्कूल, पूर्वाचल विश्वविद्यालय रोड, सिद्धिकपुर, जौनपुर
अर्हता : कक्षा 9 या 14 वर्ष से अधिक आयु की किशोरी बहनें
शुल्क 100/- रुपये मात्र
गणवेश : सामान्य वेश
साथ लाने के लिये समग्री- डायरी और कलम, भोजन पात्र, दो चादर, पहनने के कपड़े, दैनिक उपयोग की सामग्री आदि।
सावधानियां – 1. वर्ग एक साधन है, वर्ग में पूरे समय पूर्ण मनोयोग से रहना है, मोबाइल चलाने की अनुमति नहीं रहेगी।
2. अपने साथ कीमती सामान लेकर न आयें, वर्ग में पूरे समय रहना अपेक्षित है, वर्ग से बाहर जाने की अनुमति नहीं रहेगी।
3. वर्ग गीत, भारत माता की आरती, संगठन मंत्र, कल्याण मंत्र तथा भोजन मंत्र का अभ्यास करके आना है।
4. अपने सामानों की दो सूची बनाकर लायें।
सम्पर्क सूत्र :
1. डा. संध्या सिंह (मंत्री, सेवा भारती, काशी प्रांत)
मो. 9451161791, 8840637008
2. डा. वंदना सरकार (उपाध्यक्ष, सेवा भारती, काशी प्रांत)
मो. 9451712102, 9140495502
निवेदक
श्री राहुल सिंह प्रांत
अध्यक्ष सेवा भारती
इंजि. श्री ज्यूतराम विश्वकर्मा
प्रांत महामंत्री सेवा भारती
सुश्री शारदा जी संयुक्त क्षेत्र संयोजिका सेवा भारती



