अक्षय नवमी पर भव्य सहभोज कार्यक्रम – 2026
हिंदू धर्म में कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को अक्षय नवमी के रूप में मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन किए गए जप, तप, दान, पुण्य एवं सेवा कार्यों का फल अक्षय अर्थात कभी समाप्त न होने वाला होता है। इस दिन आंवले के वृक्ष की पूजा एवं उसके नीचे भोजन करने की विशेष परंपरा भी प्रचलित है।
अक्षय नवमी का पर्व हमें सेवा, त्याग, दान, परोपकार एवं लोककल्याण की प्रेरणा देता है। यह पर्व भारतीय संस्कृति की उस महान परंपरा का स्मरण कराता है, जिसमें समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने, आपसी सद्भाव और सामाजिक समरसता को विशेष महत्व दिया गया है।
कार्यक्रम का परिचय
भारत की प्राचीन एवं गौरवशाली परंपरा में पर्व-त्योहारों को मिल-जुलकर मनाने की विशेष परंपरा रही है। इसी सांस्कृतिक एवं सामाजिक परंपरा को आगे बढ़ाते हुए अक्षय नवमी के पावन अवसर पर माधव सेवा प्रकल्प, चंदापुर लोहता, वाराणसी में महामना छात्रावास के तत्वावधान में भव्य सहभोज कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
इस पावन अवसर पर छेत्र सेवा प्रमुख आदरणीय श्रीमान युद्धवीर जी एवं काशी प्रांत प्रचारक आदरणीय श्रीमान रमेश जी का पाथेय प्राप्त होगा।
इस आयोजन का उद्देश्य सामाजिक समरसता, बंधुत्व, आपसी आत्मीयता एवं सेवा के भाव को सुदृढ़ करना है। सहभोज के माध्यम से समाज में एकात्मता एवं समानता का संदेश प्रसारित करना इस कार्यक्रम की विशेष भावना है।
कार्यक्रम का विवरण
कार्यक्रम: अक्षय नवमी सहभोज कार्यक्रम
दिनांक: 18 नवंबर 2026, बुधवार
समय: सायं 6:00 बजे
स्थान: माधव सेवा प्रकल्प, चंदापुर लोहता, वाराणसी
आयोजक: महामना छात्रावास समिति, सेवा भारती, काशी प्रांत


