स्वस्थ जीवन के लिए संतुलित आहार जरूरी : डॉ. माधुरी सिंह
सुपोषित भारत अभियान के अंतर्गत मोहम्मद हसन पी.जी. कॉलेज, शकरमंडी, जौनपुर में सुपोषण सप्ताह का आयोजन
जौनपुर। सेवा भारती, काशी प्रांत के तत्वावधान में सितंबर माह के सुपोषित भारत अभियान एवं सुपोषण सप्ताह के अंतर्गत मोहम्मद हसन पी.जी. कॉलेज, शकरमंडी, जौनपुर में पोषण एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में लगभग 60 विद्यार्थियों एवं 20 शिक्षकों ने सहभागिता की। महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. मोहम्मद कादिर जी की गरिमामयी उपस्थिति में विद्यार्थियों को संतुलित आहार, पोषण, स्वच्छता एवं स्वस्थ जीवनशैली के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।
मुख्य अतिथि डॉ. माधुरी सिंह, पूर्व प्राचार्य टी.डी. पी.जी. कॉलेज, जौनपुर, सेवा भारती संरक्षक एवं बौद्धिक प्रमुख ने कहा कि संतुलित एवं पौष्टिक आहार स्वस्थ और निरोगी जीवन की आधारशिला है। बच्चों एवं युवाओं में पोषण संबंधी जागरूकता बढ़ाकर ही स्वस्थ समाज का निर्माण किया जा सकता है।
डॉ. संध्या सिंह, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, मां शारदा हॉस्पिटल ने महिलाओं, किशोरियों एवं युवाओं के स्वास्थ्य तथा पोषण से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने संतुलित आहार, आवश्यक पोषक तत्वों, स्वच्छता तथा समय-समय पर स्वास्थ्य जांच के महत्व पर विशेष प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को सुपोषित भारत के निर्माण में व्यक्तिगत एवं सामाजिक सहभागिता की भूमिका के प्रति जागरूक किया गया। स्वस्थ शरीर, स्वस्थ मन और स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए पोषण को जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा बनाने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय परिवार के शिक्षक, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
आइए, मिलकर संकल्प लें—
हर घर हो पोषणयुक्त,हर बच्चा हो स्वस्थ,
हर परिवार हो जागरूक,और बने एक सशक्त एवं सुपोषित भारत।
#सुपोषितभारत #सुपोषणसप्ताह #राष्ट्रीयपोषणसप्ताह #पोषणजागरूकता #सेवाभारती #काशीप्रांत #जौनपुर


