सेवा भारती समिति द्वारा ग्राम मलहिया (गढ़वा घाट आश्रम के पास), काशी दक्षिण, जनपद वाराणसी में दिनांक 19 जुलाई 2026 को एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया।
इस स्वास्थ्य शिविर का नेतृत्व वरिष्ठ नेत्र चिकित्सक डॉ. आर.के. ओझा (उपाध्यक्ष, सेवा भारती, काशी प्रांत), डॉ. सूर्यभान सिंह (सेवानिवृत्त मेडिकल ऑफिसर एवं अध्यक्ष, सेवा भारती, काशी उत्तर) तथा डॉ. अतुल कुमार सिंह (मेडिकल ऑफिसर एवं स्वास्थ्य आयाम प्रमुख, सेवा भारती, काशी प्रांत) ने किया।
शिविर में एपेक्स हॉस्पिटल, वाराणसी, अर्वाचीन हॉस्पिटल, वाराणसी तथा आर.के. नेत्रालय, वाराणसी के विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं दंत चिकित्सकों ने अपनी सेवाएँ प्रदान कीं। कुल 115 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। साथ ही 7 मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों को विशेष जाँच एवं निःशुल्क ऑपरेशन हेतु चिकित्सालय में बुलाया गया।
इस अवसर पर इंजी. ज्यूतराम विश्वकर्मा (महामंत्री, सेवा भारती समिति), श्री जयकुमार जैसल (प्रांत स्वावलंबन प्रमुख, सेवा भारती), श्री नरेन्द्र प्रताप सिंह (विभाग मंत्री, सेवा भारती), डॉ. गीता कुमारी (विभाग मंत्री, सेवा भारती), श्री गिरजा प्रसाद जी (विभाग प्रकल्प प्रमुख), श्री शशि कुमार सिंह (काशी दक्षिण भाग महामंत्री, सेवा भारती), श्री मनोज कुमार सिंह (नगर कार्यवाह), श्री बृजेश तिवारी जी (नगर शारीरिक प्रमुख), श्रीमती सुनीता यादव (सह वैभवश्री प्रमुख) सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सेवा भारती का यह प्रयास समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। संस्था निरंतर सेवा, समर्पण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना से समाज के विभिन्न वर्गों के कल्याण हेतु कार्यरत है।
“नर सेवा ही नारायण सेवा” के भाव के साथ सेवा भारती समाज के प्रत्येक वर्ग तक स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सेवा के विविध आयामों को पहुँचाने के लिए सतत प्रयत्नशील है।


