राष्ट्रीय सेवा भारती की बैठक संपन्न

  • Home
  • Sewa Bharti Kashi
  • राष्ट्रीय सेवा भारती की बैठक संपन्न

राष्ट्रीय सेवा भारती की द्वि–दिवसीय अखिल भारतीय बैठक 20 एवं 21 जून 2026 को अमृता विश्व विद्यापीठम्, चेन्नई में संपन्न हुई।
बैठक के उद्घाटन सत्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह-सरकार्यवाह माननीय आलोक कुमार जी, अखिल भारतीय सेवा प्रमुख माननीय पराग अभ्यंकर जी, राष्ट्रीय सेवा भारती के अध्यक्ष श्रीमान् सुनील सप्रे जी, महामंत्री श्रीमती रेणु पाठक जी तथा अमृता विश्व विद्यापीठम् के प्रधानाचार्य डॉ. वी. जयकुमार जी की मंचीय उपस्थिति रही।
बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सेवा प्रमुख माननीय राजकुमार मटाले जी एवं माननीय सेंथिल जी, राष्ट्रीय सेवा भारती के अखिल भारतीय संगठन मंत्री माननीय सुधीर कुमार जी, संयुक्त महामंत्री माननीय विजय पुराणिक जी, न्यास मंडल के सदस्य, अखिल भारतीय विषय प्रमुख, प्रांत अध्यक्ष, महामंत्री, संगठन मंत्री, प्रांत सदस्य तथा महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहे। काशी प्रांत से महामंत्री श्री ज्यूतराम विश्वकर्मा, मंत्री डा. संध्या सिंह, कोषाध्यक्ष श्री राकेश कुमार पाण्डेय, शिक्षा आयाम प्रमुख डा. कुलदीप सिंह, स्वास्थ्य आयाम प्रमुख डा. अतुल कुमार सिंह बैठक में सहभागी रहे ।

बैठक की प्रस्तावना राष्ट्रीय सेवा भारती की महामंत्री श्रीमती रेणु पाठक जी ने प्रस्तुत की। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. वी. जयकुमार जी ने अपने उद्बोधन में सेवाकार्य के महत्व एवं उससे समाज में हो रहे सकारात्मक परिवर्तनों पर प्रकाश डाला। उद्घाटन भाषण में माननीय पराग अभ्यंकर जी ने भारत की गौरवशाली सेवा परंपरा पर विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा भारती के वार्षिक विशेषांक ‘राष्ट्रीय सेवा साधना–2026’ का विमोचन मुख्य अतिथियों द्वारा किया गया। इस वर्ष का विशेषांक छात्रावास विषय पर केंद्रित है, जिसमें संघ एवं सेवा भारती द्वारा संचालित छात्रावासों के माध्यम से समाज में आए सकारात्मक परिवर्तन तथा चरित्र निर्माण से राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया से संबंधित विभिन्न लेखों एवं अनुभवों का संकलन किया गया है।

द्वि–दिवसीय बैठक में विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। प्रांतों में चल रहे सेवा कार्यों की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गई तथा आगामी योजनाओं एवं कार्यविस्तार पर विचार-विमर्श किया गया।
समापन सत्र में राष्ट्रीय सेवा भारती के अध्यक्ष श्री सुनील सप्रे जी ने अपना मनोगत व्यक्त किया तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह-सरकार्यवाह माननीय आलोक कुमार जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। बैठक के उपरांत सभी कार्यकर्ता नई ऊर्जा, उत्साह एवं संकल्प के साथ अपने-अपने कार्यक्षेत्र में सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने हेतु प्रस्थान किए।

Spread the love

Leave A Comment

Cart
Select the fields to be shown. Others will be hidden. Drag and drop to rearrange the order.
  • Image
  • SKU
  • Rating
  • Price
  • Stock
  • Availability
  • Add to cart
  • Description
  • Content
  • Weight
  • Dimensions
  • Additional information
Click outside to hide the comparison bar
Compare