दिनांक 27-7-2025 को माधव सेवा प्रकल्प चंदापुर लोहता वाराणसी पर एक दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न हुआ । प्रशिक्षण वर्ग में सेवा विभाग से 32 तथा सेवा भारती से 39 कुल 71 कार्यकर्ता उपस्थित रहे । कार्यशाला चार सत्रों में सम्पन्न हुआ । कार्यशाला में श्रीमान् अंगराज जी (मा० संघचालक, काशी प्रांत), श्रीमान् युद्धवीर जी (क्षेत्र सेवा प्रमुख, पूर्वी उत्तर प्रदेश), श्रीमान् रमेश जी (प्रांत प्रचारक काशी प्रांत), श्री सत्य विजय जी (प्रांत सेवा प्रमुख), श्री पवन जी (सह प्रांत सेवा प्रमुख), सुश्री शारदा बहन जी (संयुक्त क्षेत्र संयोजिका महिला आयाम), श्री गुलाब चन्द्र श्रीवास्तव (प्रांत उपाध्यक्ष सेवा भारती) तथा श्री ज्यूतराम विश्वकर्मा (प्रांत महामंत्री सेवा भारती) मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।
आज श्रावण मास शुक्ल पक्ष चतुर्थी तिथि दिनांक 27.7.2025 को सेवा विभाग सेवा भारती की बैठक काशी सेवा भारती प्रांत कार्यालय माधव सेवा प्रकल्प पर सम्पन्न हुई जिसमें क्षेत्र सेवा प्रमुख श्री युद्धवीर जी ने सेवा विभाग सेवा भारती की संकल्पना सेवा केंद्र और सेवा कार्य की उपयोगिता पर सभी का प्रबोधन किए प्रांत प्रचारक श्री रमेश जी ने शताब्दी वर्ष में सेवा विभाग सेवा भारती के द्वारा करणीय कार्य सेवा कार्य कैसे बढे और आगामी कार्यक्रमो में सेवा बस्ती की सहभागिता पर विस्तृत चर्चा किए ।।प्रांत सेवा प्रमुख श्री सत्य विजय जी एवं श्री जिउत जी महामंत्री सेवा भारती ने सेवा विभाग और सेवा भारती की वार्षिक योजना आगामी कार्यक्रम पर चर्चा किए प्रांत सह सेवा प्रमुख श्री पवन जी द्वारा सभी केंद्रों का प्रशिक्षण और संचालन कैसे हो इस विषय पर चर्चा किए कुल चार सत्रों में सेवा विभाग सेवा भारती की कार्यशाला सम्पन्न हूई कुल 72 कार्यकर्ता उपस्थित रहे अंत में माननीय प्रांत संघचालक श्री अंगराज सिंह जी का पाथेय प्राप्त हुआ
