सेवा भारती काशी प्रांत के द्वारा नवरात्रि के पावन पर्व पर विभिन्न विभागों में 108 कन्या पूजन कार्यक्रम एवं कलश यात्रा का अद्भुत आयोजन किया गया।

  • Home
  • Sewa Bharti Kashi
  • सेवा भारती काशी प्रांत के द्वारा नवरात्रि के पावन पर्व पर विभिन्न विभागों में 108 कन्या पूजन कार्यक्रम एवं कलश यात्रा का अद्भुत आयोजन किया गया।

सेवा बस्ती अपने सामाजिक आयाम के क्रम में मां दुर्गा अष्टमी कलश यात्रा एवं 108 कन्या पूजन का कार्यक्रम हुआ। यह कार्यक्रम सुल्तानपुर ,मछलीशहर विभागों में किया गया। दरियापुर सेवा बस्ती में चल रहे बाबा भीमराव अंबेडकर बाल संस्कार केंद्र एवं बाबा भीमराव अंबेडकर निशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र जैसे अनेकों जिलों के केंद्रों पर हुआ। यह कार्यक्रम सेवा बस्ती में महिला सशक्तिकरण और सामाजिक समरसता पर विशेष रहा।

सेवा भारती द्वारा सेवा बस्ती ऐसी बस्ती होती है जहां ईश्वर द्वारा हमें सौभाग्य प्राप्त होता है सेवा करने का। आर्थिक और सामाजिक रूप से कमजोर, शोषित, पीड़ित एवं वंचित समाज सेवा भारती अपना कर्तव्य मानकर आत्मीयता के साथ उन्हें जीवन यापन करने की सभी भौतिक आवश्यकताएं पूरी करने और इसके साथ-साथ समाज में उनका स्वाभिमान भी बने, इसका पूर्ण ध्यान देती है।

सेवा बस्ती के ऐसे बच्चे जो स्कूल नहीं जाते थे, आसपास इधर-उधर घूमते थे, उम्र बढ़ने के साथ-साथ गलत आदतों के शिकार भी हो सकते थे।

सेवा भारती शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वावलंबन एवं सामाजिक सेवा द्वारा उन्हें मुख्य धारा में लाती है।
कलश यात्रा में छोटे-छोटे बच्चे, सिलाई केंद्र की बहनें एवं सेवा भारती के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave A Comment

Cart
Select the fields to be shown. Others will be hidden. Drag and drop to rearrange the order.
  • Image
  • SKU
  • Rating
  • Price
  • Stock
  • Availability
  • Add to cart
  • Description
  • Content
  • Weight
  • Dimensions
  • Additional information
Click outside to hide the comparison bar
Compare