सेवा भारती द्वारा कन्या पूजन का आयोजन हुआ

  • Home
  • Sewa Bharti Kashi
  • सेवा भारती द्वारा कन्या पूजन का आयोजन हुआ

सेवा भारती काशी प्रांत के प्रयागराज विभाग में सेवा भारती द्वारा कन्या पूजन का आयोजन हुआ।
प्रयाग दक्षिण भाग की ओर से रविवार को शारदीय नवरात्रि के अवसर पर हनुमान वाटिका सुलेम सराय धूमनगंज में सामूहिक कन्या वंदन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में 351 शक्ति स्वरूपा नन्हीं कन्याओं का विधिवत पूजन किया गया। अधिकतर कन्याएं सेवा भारती के विभिन्न केंद्रों से पहुंची। कन्याओं का तिलक लगाकर अभिनंदन किया गया, उनकी आरती उतारी गई, पुष्प वर्षा की गई तथा पूजन के साथ ही कन्याओं को आकर्षक भेंट भी दी गई।
उपहार स्वरूप उन्हें थाली, कटोरी, चम्मच, गिलास, अंगवस्त्र और दक्षिणा वितरित की गई। कन्या वंदन समारोह में मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्र कार्यवाह वीरेंद्र जी रहे। मुख्य अतिथि
अलोपशंकरी मंदिर श्री पंचायती अखाड़ा दारागंज प्रयाग के महंत संत यमुनापुरी जी महाराज और स्वागताध्यक्ष कायस्थ पाठशाला के पूर्व अध्यक्ष डॉ सुशील सिन्हा, विशिष्ट अतिथि के रूप में सेवा भारती के प्रांत सेवा प्रमुख सत्य विजय सिंह और प्रयागराज विभाग के विभाग कार्यवाह डा संजय सिंह उपस्थित रहे। अतिथियों ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। एकल गीत समृद्धि श्रीवास्तव ने कराया। अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र भेंट कर किया गया।
आरएसएस के क्षेत्र कार्यवाह श्रीमान वीरेंद्र जी ने संघ के सौ वर्षों की यात्रा की चर्चा की। उन्होंने कहा कि संघ के स्वयंसेवक आपदाओं के समय चाहे वह कैसी भी परिस्थिति क्यों न रही हो, समाज में आगे की पंक्ति में खड़े रहे हैं। कहा कि
हिंदुओं को संगठित करने के लिए और राष्ट्र को परमवैभव पर ले जाने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना आज से सौ वर्ष पहले वर्ष 1925 में पूज्यनीय हेडगेवार जी ने की थी। मुख्य अतिथि
महंत संत यमुनापुरी जी महाराज ने सनातन संस्कृति में कन्या पूजन के महत्व पर प्रकाश डाला। कहा कि सेवा भारती विभिन्न प्रकार के सेवा कार्य करती है हमारा देश अनादि काल से शक्ति की उपासना करते हुए आया है।
डॉ सुशील सिन्हा ने कहा कि सेवा भारती प्राकृतिक आपदाओं के समय समाज सेवा का कार्य हमेशा से करती रही है। सेवा भारती का कन्या पूजन का कार्यक्रम बेहद सराहनीय है। उन्होंने सेवा भारती प्रयाग दक्षिण भाग के सफल आयोजन के लिए बधाई दी। अतिथियों का स्वागत सेवा भारती के महामंत्री पवन श्रीवास्तव और वीर कृष्ण श्रीवास्तव और प्रभारी शासकीय अधिवक्ता उच्च न्यायालय पतंजलि मिश्रा ने किया। संचालन सेवा भारती के विभाग के अध्यक्ष सुजीत सिंह ने किया। आभार ज्ञापन सेवा भारती प्रयाग दक्षिण भाग के अध्यक्ष अमित कुमार ने किया। इस मौके पर अपर महाधिवक्ता अशोक मेहता, मुख्य स्थाई अधिवक्ता मनोज कुमार सिंह, शीतला प्रसाद गौड़, जे एन मौर्या, विभाग प्रचारक सुबंधु, जिला प्रचारक डा देवदत्त, पूर्व प्रधानाचार्य और सेवा भारती के संरक्षक डा एस पी सिंह, डा संतोष कुमार सिंह, भाग सेवा प्रमुख सत्येंद्र तिवारी, सुनील कुमार सिंह, नरेंद्र श्रीवास्तव, कृष्ण दत्त मिश्र, संतोष मिश्रा, विजय पांडेय, एच सी मिश्रा,
संदीप चौधरी, डा कंचन चौधरी आदि मौजूद रहे।

 

Spread the love

Leave A Comment

Cart
Select the fields to be shown. Others will be hidden. Drag and drop to rearrange the order.
  • Image
  • SKU
  • Rating
  • Price
  • Stock
  • Availability
  • Add to cart
  • Description
  • Content
  • Weight
  • Dimensions
  • Additional information
Click outside to hide the comparison bar
Compare